फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर हड़ताल के बाद शाम को डॉक्टरों ने निकाला मौन जुलूस

Sat, 27 May 2017 08:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चिकित्सकों ने मौन जुलूस निकाल कर जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंसल अस्पताल में चिकित्सक से हुई मारपीट के मामले में शनिवार शाम चिकित्सकों ने मौन जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुलूस रवाना हुआ। जुलूस में चिकित्सक व मेडिकल स्टूडेंट्स शामिल थे। उन्होंने मुंह पर चुप्पी साध रखी थी तो हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डॉक्टरों ने न्याय दिलाने के संदेश लिखी तख्तियां भी थाम रखी थीं।
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार को चिकित्सकों ने दिनभर कार्य बहिष्कार किया। जयपुर के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह अस्पताल में इमरजेंसी और इंडोर सेवाएं चालू रहने से मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और कई घंटों तक लाइन में लगे रहने के बाद मरीज डॉक्टर्स तक पहुंच पाए।

सवाई मानसिंह अस्पताल प्रशासन ने मरीजों के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जाने की भी बात की थी मगर उसके बावजूद भी व्यवस्थाएं चरमरा गई। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते सवाई मानसिंह अस्पताल में मरीजों की भयंकर भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदेश में पहले से ही स्वाइन फ्लू के डंक ने लोगों को जकड़ रखा है। ऐसे में खांसी जुकाम के मरीजों की ठीक से जांच भी नहीं हो पाई। मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


इस बीच मारपीट के मामले में एसीएमएम 8 कोर्ट ने दो आरोपी जितेंद्र व मुकेश को दो दिन की रिमांड पर भेजा है।

गौरतलब है कि निजी चिकित्सकों की हड़ताल को प्रभावी बनाने के लिए जयपुर के सरकारी अस्पतालों के चिकित्सक भी साथ आ गए। चिकित्सकों ने किसी तरह के काम में हिस्सा नहीं लिया। इससे मरीजों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें