जयपुर नगर निगम मुख्यालय पर महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को होने वाली महापौर की जन सुनवाई का समय बदल दिया है।
महापौर जन सुनवाई अब महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को सुबह 8:30 से 11:30 बजे तक होगी। पहले यह सुनवाई सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होती थी। महापौर अशोक लाहोटी ने बताया कि यह बदलाव लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर किया है।
दोपहर में सुनवाई का वक्त होने से लोगों को असुविधा होती थी। इस दौरान गरमी के कारण लोग नहीं पहुंच पाते। ऐसे ही सुनवाई में अपनी शिकायत लेकर आने वाले कामकाजी लोगों को अपना प्रतिष्ठान बंद करके या आॅफिस की छुट्टी लेकर आना पड़ता है। अफसरों के इस सुनवाई में मौजूद रहने से उस दिन निगम का सामान्य कामकाज भी प्रभावित होता है। इन तमाम बातों को ध्यान में रखते हुए यह समय बदला गया है। 20 जून को और इसके बाद प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को होने वाली महापौर जन सुनवाई का समय सुबह 8:30 से 11:30 तक रहेगा।