फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी विरोधः मार्बल व्यवसायी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Sat, 01 Jul 2017 04:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से पहले से ही 28 फीसदी कर का विरोध कर रहे मार्बल व्यवसायी संगठन आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। नाराज मार्बल व्यापारियों ने अपने कारोबार पर ताले लगा दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार,  राजस्थान प्रदेश में मार्बल व्यापारियों के कारोबार पर ताला लगाने से पचास हजार करोड़ का कारोबार ठप हो गया। इनके समर्थन में पड़ोसी राज्य गुजरात के मार्बल व्यापारी भी हड़ताल पर आ गए हैं।

माना जा रहा है कि इससे सरकारी खजाने में रॉयल्टी से आने वाला राजस्व भी रुक गया है। उदयपुर में मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह रोबिन ने कहा कि मार्बल व्यवसायी अनिश्तिकालीन हड़ताल पर उतर गए हैं। उदयपुर में सभी गैंगसा इकाइयां बंद है। उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।
विज्ञापन


पूरे राजस्थान में इस बिजनेस में पचास हजार करोड़ का इनवेस्टमेंट है। उनका यह भी कहना है कि व्यापारियों की हड़ताल से दिहाड़ी मजदूर पर संकट खड़ा हो गया है। गरीब के घर का चूल्हा कैसे जलेगा इसकी चिन्ता सरकार को नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग कि वे मार्बल व्यवसाय को बचाने के लिए व्यवस्थित प्रयास करे वरना यह खत्म हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें