फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराणा प्रताप को जीवन में आत्मसात करें

Sun, 28 May 2017 06:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
महाराणा प्रताप की मूर्ति को माला पहनाती मंत्री किरण माहेश्वरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती पर रविवार को प्रदेश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए गए तो कहीं उनके जीवन पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप की जयन्ती पर रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने राजसमन्द में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किए। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रताप का जीवन समाज और देश के प्रति समर्पण, मातृभूमि की रक्षा एवं सेवा की प्रेरणा जगाता है। आज आवश्यकता इस बात की है कि हम महाराणा प्रताप को जीवन में आत्मसात करें।

इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति सुरेश पालीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्ष रतनू, आयुक्त बृजेश राय, उपखण्ड अधिकारी राजेन्द्रप्रसाद अग्रवाल, समाजसेवी महेन्द्र टेलर, महेश आचार्य, किशोर गुर्जर, मानसिंह बारहठ आदि ने भी महाराणा प्रताप की मूर्ति के सम्मुख नमन किया।
विज्ञापन


जयपुर के पौंडरिक पार्क में स्थानीय लोगों ने महाराणा प्रताप की जयंती पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर वीर शिरोमणि को याद करके अपने अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम में ताल कटोरा एवं कदम्ब कुण्ड विकास समिति अध्यक्ष मनीष सोनी ने महाराणा प्रताप की खूबियों को अपने जीवन में उतारने के लिए कहा। उन्होंने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान, उदारता, पौरुष आदि के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें