'पद्मावत' विवाद के चलते राजपूत समाज का कड़ा विरोध झेल चुकी राजस्थान सरकार अब एक नए विवाद को लेकर पहले से ही बैकफुट पर आ गई है।
इतिहास पर बन रही एक और फिल्म मणिकर्णिका पर ब्राहृम्ण समाज की और से सरकार को दिए गए अल्टीमेटम के बाद राजस्थान के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और विधायक अशोक परनामी ने अपनी ओर से एक बयान दिया है।
परनामी ने कहा है कि प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पहले भी यह बात कह चुकी है कि राजस्थान सरकार इतिहास से किसी को छेड़छाड़ नहीं करने देंगे ऐसे में यदि फिल्म में कुछ भी आपत्तिजनक है, तो उस पर त्वरित कार्रवाई कराई जाएगी।
इससे पहले सोमवार को ही राजधानी जयपुर में सर्व ब्राहृम्ण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता के जरिए बताया था कि फिल्म में ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ की गई है।