रेलवे ट्रेक पर क्षत विक्षत हालत में मिला युवक का शव
- फोटो : amar ujala
घर से चार दिन पहले लापता युवक और एक नाबालिग युवती का शव आज शाम अलग-अलग स्थान पर मिला। पुलिस ने इनकी हत्या की आशंका जताई है।
मामला अलवर जिले के गोविन्दगढ़ कस्बे के निकटवर्ती गांव मारकपुर का है। आज शाम यहां कपास के खेत में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसी दौरान पुलिस का यहां पास ही रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली। इस व्यक्ति का धड़ रेल्वे ट्रेक पर पड़ा था, जबकि सिर करीब 100 मीटर दूर एक खेत में मिला।
व्यक्ति की पहचान राजवीर के रूप में हुई है। राजवीर पर गांव के एक व्यक्ति ने उसकी 17 साल की नाबालिग का अपहरण कर ले जाने का मामला 14 अगस्त का दर्ज कराया था। थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के अनुसार, युवती भी वहीं थी जिसका अपहरण होने का मामला दर्ज कराया था।