फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से तंग आकर ट्रेन के आगे लगा दी छलांग,फिर भी नहीं हुई मौत

Wed, 07 Jun 2017 07:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : Internet
विज्ञापन
अजमेर में बुधवार को एक युवक द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। ट्रेन के आगे कूदने के बावजूद आत्महत्या करने का प्रयास करने वाला युवक बच गया जिसे घायलावस्था में जीआरपी पुलिस ने जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि युवक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


दरगाह थाना क्षेत्र के अंदरकोट निवासी घायल युवक की पत्नी परवीन ने बताया कि मंगलवार की रात उसका अपने पति फिरोज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था और झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि बात थाने तक पहुंच गई। दरगाह पुलिस ने पति पत्नी को समझाईश के बाद घर भेज दिया जिसके बाद से फिरोज बिना बताए कहीं चला गया। बुधवार को फिरोज घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला जिसके बाद जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे जेएलएन अस्पताल ले गई।

फिलहाल फिरोज की हालत गंभीर बनी हुई है और पुलिस का कहना है कि फिरोज के होश में आने की हालत के बाद ही उसका आत्महत्या करने के प्रयास को लेकर बयान लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें