फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर युवतियों संग सरकारी आवास में, बाहर ताला

Sun, 02 Apr 2017 01:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सरकारी आवास के बाहर भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर के किशनगढ़ के नगर परिषद आयुक्त द्वारा अपने सरकारी आवास में युवतियों को ताला लगाकर बंद करने की घटना ने शनिवार को तूल पकड़ लिया। जनप्रतिनिधियों ने आयुक्त पर अनैतिक कार्य में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए सरकारी आवास के बाहर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


किशनगढ़ नगर परिषद के आयुक्त नारायण लाल मीणा के सरकारी आवास में दो युवतियां होने की जानकारी मिलते ही जनप्रतिनिधि और शहर के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। उन्होंने आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने दोनों युवतियों को बाहर निकालने की मांग की।

पांच घंटे तक यही नाटकीय घटनाक्रम चलता रहा। इस दौरान पुलिस को कई बार हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बाद में एसडीएम अशोक कुमार और पुलिस उपाधीक्षक मोटाराम बेनीवाल भी मौके पर पहुंचे। इन्होंने दोनों युवतियों को सरकारी आवास से निकलवाकर थाने पहुंचाया। फिलहाल पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है। हालांकि पार्षद हमीदा बानो सहित अन्य जनप्रतिनिधि आयुक्त मीणा के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर स्वायत्त शासन विभाग ने इस मामले में आयुक्त मीणा से जवाब मांगा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें