फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Wish Day: तीन हजार मासूमों की पूरी हुई मुराद

Sat, 29 Apr 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मेक ए विश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वर्ल्ड विश डे के मौके पर भगवान महावीर कैंसर चिकित्सालय में कैंसर से जूझ रहे तीन बच्चों की विश पूरी की गई। इन बच्चों की तीन अलग अलग ख्वाहिशों को पूरा कर उन्हें भरपूर खुशियां दी गईं। इन तीनों बच्चों को मोबाइल फोन, रिमोर्ट कार व साइकिल गिफ्ट की गई।
विज्ञापन


इनमें से मोबाइल पाने वाले 16 वर्षीय किशोर का कहना था कि आज से वह खेलने न जाने के दुख को कभी महसूस नहीं करेगा। भगवान महावीर कैंसर अस्पताल की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिला कोठारी ने बताया कि कैंसर बालरोगियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और हैप्पी इंडेक्स में इजाफे की पहल के.जी.के ग्रुप के ड्रीम्स फाउंडेशन की है। इसके तह्त अस्पताल में भर्ती 1 से 18 साल की आयु के बच्चों की कोई भी एक विश पूरी करने की पहल की जाती है। इस फांउडेशन के द्वारा अब तक 3000 से अधिक बालरोगियों की विश पूरी की जा चुकी है।

हाल ही में कुछ बच्चों की ख्वाहिश थी कि वे अभिषेक बच्चन एवं उनकी कबड्डी टीम पिंक पेन्थर से मिलें। इस पर बच्चों को अभिषेक बच्चन से मिलवाकर उनकी इच्छा पूरी की गई। इन बच्चों के लिए समय-समय पर सिनेमा हॉल में मूवी दिखाना, जयपुर भ्रमण, स्टोरी टेलिंग, बाल कैंसर रोगियों का जन्मोत्सव जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें