फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन से शादी के बाद लाखों के जेवर लूटकर भागी थी ये लुटेरी दुल्हन

Sat, 10 Jun 2017 01:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन माया ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान में कोटा के बिजनेसमैन के साथ शादी कर डेढ़ महीने बाद ही गहने और रुपए लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ गई है। आरोपी दुलहन से पूछताछ में कई चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं।
विज्ञापन


आरोपी माया पर आरोप है कि उज्जैन के एक दलाल के साथ उसने कोटा के एक बिजनेसमैन से जैन समाज की लड़की बनकर शादी की और फिर 45 दिन साथ रहकर व्यापारी के घर से सोने के जेवर व 6 लाख रुपए सहित कुल 7 लाख का माल बटोर लाई। आरोपी दुल्हन की तलाश में गई टीम ने उसे इंदौर से अरेस्ट कर लिया। इंदौर क्राइम ब्रांच के मुताबिक पकड़ी गई महिला का नाम माया है जबकि उसके हसबैंड का नाम मुकेश ठाकुर है। उसने जनवरी 2017 में खुद को जैन समाज का बताकर उज्जैन के संजय नामक दलाल की मदद से राजस्थान के कोटा कुन्हाड़ी के बिजनेसमैन मनोज के साथ शादी की थी। मनोज से आरोपी माया नेहा जैन बनकर मिली थी।

दलाल संजय ने उसके फर्जी माता-पिता भी तैयार करवाए थे और मनोज से शादी करवा दी थी। नेहा 45 दिन तक वहां रही और शादी में मिले जेवर सहित छह लाख रुपए लेकर भाग आई। ये रुपए नेहा, संजय और उनके गिरोह ने बांट लिए थे। घटना के बाद मनोज जैन ने कुन्हाड़ी थाने में नेहा जैन के नाम से एफआईआर दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


कोटा की कुन्हाड़ी पुलिस द्वारा इंदौर क्राइम ब्रांच को जानकारी दी गई थी। इस पर क्राइम ब्रांच ने उसकी पड़ताल की तो पता चला नेहा का असली नाम माया ठाकुर है। माया ने 11 साल पहले मुकेश ठाकुर से शादी की थी। उसकी एक बेटी भी है, लेकिन पति से झगड़ों के बाद वह अलग रहने लगी थी।

संजय ने उसे रुपए कमाने के लिए फर्जी शादी करने का रास्ता बताया तो वह उसके साथ इस धंधे में जुड़ गई। इंदौर क्राइम ब्रांच फिलहाल पकड़ी गई आरोपी माया से पूछताछ कर रही है, पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें