आर्मी चीफ जनरल विपिन चंद्र रावत शुक्रवार को अचानक जयपुर पहुंचें और सैन्य अधिकारियों की मीटिंग ली। सेनाध्यक्ष के इस गुप्त दौरे की जानकारी देर रात्रि तक किसी को नहीं मिली सकी।
सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार जनरल रावत करीब छह घंटे जयपुर में ही रहें। जनरल रावत ने स्ट्राइक कोर यूनिट के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। गौरतलब है कि स्ट्राइक कोर वह यूनिट है जो युद्ध के समय सबसे पहले मोर्चा संभालती है।
इससे पूर्व रावत ने दक्षिण पश्चिम कमान के जेओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्णा सहित विभिन्न अधिकारियों से राजस्थान से लगी पाकिस्तान की सीमा पर सेना की तैयारियों के सबंध में चर्चा की।
गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन चंद्र रावत ने ढाई युद्ध के लिए सेना के तैयार होने के सबंध में बयान दिया था। इसके बाद सेनाध्यक्ष का गुप्त तरीके से जयपुर पहुंचकर सेना की तैयारियों का जायजा लेना विशेष बात की ओर ईशारा कर रहा है
। हाल ही में राजस्थान से लगती भारत—पाक सीमा पर संदिग्धों के पकड़े जाने की संख्या में तेजी से ईजाफा हुआ है। इसके अतिरिक्त दो दिन पूर्व से ही पोकरण में भारतीय सेना को मिली हॉवित्जर तोपों का परीक्षण प्रारंभ हुआ है।