फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कांग्रेस: राहुल से विधायकों की मुलाकात से सीएम प्रत्याशी के लिए लॉबिंग

Mon, 15 May 2017 09:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में विधानसभा चुनाव अगले साल है। ऐसे में कांग्रेस में सीएम प्रत्याशी के दावेदारी के लिए लॉबिंग तेज होती जा रही है। अब मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांंधी से राजस्थान के विधायकों की मुलाकात कराने के बहाने लॉबिंग का प्रयास होगा। 
विज्ञापन


राजस्थान कांग्रेस में नम्बर वन और सीएम प्रत्याशी के लिए जमकर अन्दरूनी गुटबाजी चल रही है। जाति, संगठन में वर्चस्व, सक्रियता और अनुभव आदि के आधार पर दिग्गज अपने—अपने दावे कर रहे है और दिल्ली में लॉबिंग कर रहे है। यह प्रयास कई दिन से चल रहे हैं। मंगलवार को राहुल गांधी से राजस्थान के कांग्रेसी विधायकों की मुलाकात को भी इसी राजनीति का हिस्सा बताया जा रहा है।

राज्य के कांग्रेस विधायक दल की बैठक 16 मई को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में राहुल गांधी के साथ बैठक होगी। ये बैठक कांग्रेस पार्टी के ’वाॅर रूम’ 15 गुरूद्वारा रकाबगंज रोड पर बैठक आहूत की गई है।
विज्ञापन

 
बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट, राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्य प्रभारी अविनाश पांडे, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा अन्य दिग्गज शामिल होंगे। निर्दलीय विधायक डाॅ. राजकुमार शर्मा को भी आमंत्रित किया गया है। ये भी दावा किया जा रहा है कि ये मुलाकात प्रतिपक्ष के नेता डूडी की पहल पर आयोजित हो रही है। दरअसल राजस्थान में जाट वोट बैंक को कांग्रेस के पक्ष में फिर से करने के लिए डूडी को उनके समर्थक जाट नेता के तौर उन्हें सीएम का दावेदार बता रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उनके समर्थक अनुभव के आधार गहलोत का और सीपी जोशी समर्थक ब्राह्मण नेता के आधार पर जोशी नाम सीएम प्रत्याशी के लिए चला रहे है। एक गुट सचिन पायलट का समर्थन कर रहा है। 

जबकि जयपुर में एआईसीसी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे ने जयपुर में रविवार को आयोजित बैठक में साफ तौर पर कहा है कि विधानसभा चुनाव सचिन पायलट के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री के नाम पर उन्होंने चुप्पी साध ली।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें