फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर को मात देने वाली लीजा ने बताया कि मरने से पहले कैसे जीएं!

Thu, 27 Apr 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
lisa ray
विज्ञापन
जिंदगी में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को मात देने वाली एक्ट्रेस और मॉडल लीजा रे का कहना है कि कैंसर ने पूरी जिंदगी बदल ली। लीजा ने कहा कि जैसे ही पता लगा कि मुझे ब्लड कैंसर है, मेरा लाइफ के प्रति नजरिया ही बदल गया। जिंदगी खोने का डर सताने लगा।
विज्ञापन


लीजा गुरुवार को जयपुर में फिक्की फ्लो के कार्यक्रम में मौजूद थी। वे हाउ टू लिव बिफोर यू डाई पर बोल रही थी। उन्होंने कहा कि ये वो समय था जब लाइफ को वास्तविक नजरिया मेरे सामने आया। जिंदगी को खोने का डर होता है। वो डर आपके बिल्कुल पास होता है और आप कमजोर से हो जाते हैं। सब खत्म होने का डर रहता है और  वहीं से लाइफ यू टर्न ले लेती है। वे कहती हैं कि डॉक्टर से पहले अपका शरीर ही आपको संकेत देता है। बताता है कि कुछ गड़बड़ हो रही हैं। मैंने इन संकेतों को नजरअंदाज किया। हर इंसान को इन्हें पहचानना चाहिए, जिससे परेशानी ज्यादा न बढ़े।

वे कहती हैं कि मैं भले ही कनाड़ा में पली बढ़ी लेकिन दिल से मैं मुंबई की ही हूं। इंडिया में ही मॉडलिंग शुरू की, यही लोगों का प्यार मिला। तो बस यही की हो के रह गई। अब 45 साल की उम्र में भी लोग मुझे मॉडल और सैक्सी बताते हैं, तो अच्छा लगता है।
विज्ञापन


लीजा कहती हैं कि एक  बात यह भी है कि हर व्यक्ति के लिए सफलता के मायने अलग अलग है। हर किसी के लिए सक्सेज अलग अलग है। मसलन जब मुझे नाम और काम दोनों मिल रहा था तब भी मन से अकेला महसूस कर रही थी। मेरे लिए वह पूरी सफलता नहीं थी। ऐसे में हर इंसान को चाहिए कि वे अपने लिए सफलता के मायने तय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें