फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

108 साल की महिला के काटे दोनों पैर: चांदी के कड़े लूटने के लिए घसीट कर ले गए, बाथरूम में घंटों तड़पती रही

Sun, 09 Oct 2022 02:28 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बदमाश महिला को कमरे से घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटनास्थल से एक धारदार हथियार मिला है। पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए हैं।
विज्ञापन
घायल जमुना देवी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में रविवार को दिल दहलाने वाली वारदात घटी। घर में घुसकर 108 साल की महिला के पैर काटकर बदमाशों ने चांदी के कड़े लूट लिए। महिला बाथरूम में दर्द से तड़पती रही। घरवालों को एक घंटे बाद वारदात का पता चला।

विज्ञापन

राजधानी जयपुर के मीणा कॉलोनी गलतागेट निवासी जमुना देवी (108) अपनी बेटी गोविंदी और पोती ममता (22) के साथ रहती हैं। रविवार सुबह पांच बजे बदमाश उनके घर में घुस गए। आरोपी उन्हें घसीटते हुए बाथरूम में ले गए और दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। बदमाशों ने महिला का मुंह दबा दिया था, इस वजह से वह चिल्ला भी नहीं सकी।


दोनों पैर अलग कटे हुए मिले
बुजुर्ग महिला ने गले में सोने का जंतर भी पहन रखा था। इसे भी लूटने के लिए आरोपियों ने महिला के गले पर वार किया लेकिन किसी के आने के डर से बदमाश मौके से भाग गए। पीड़िता जमुना देवी की बेटी और पोती सुबह करीब छह बजे सोकर उठीं। उन्होंने देखा कि जमुना देवी अपने बेड पर नहीं है। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। ऐसे में दोनों ने जमुना देवी को तलाशना शुरू किया। वे बाहर के बाथरूम में गईं तो वहां जमुना देवी जमीन पर बेहोश मिलीं। महिला के दोनों पैर अलग कटे हुए पड़े थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन


एसएमएस अस्पताल में भर्ती महिला
सूचना पर गलतागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एफएसएल की टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस को बाथरुम में धारदार बड़ा चाकू मिला है। अब पुलिस वारदात स्थल के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। महिला को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें