फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मकान मालिक के बेटे ने किशोरी से किया दुष्कर्म, शादी करने का दबाव बनाया तो बोला-तेरे को मरवा दूंगा

Wed, 17 Aug 2022 02:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर 10 महीने तक उसका देहशोषण किया। जब उसने शादी करने को कहा तो उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में 17 साल की लड़की से मकान मालिक के बेटे ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि लड़की ने शादी का दवाब बनाया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आदर्श नगर थाने में आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

लड़की ने रिपोर्ट में बताया कि करीब 11 महीने से वह परिवार के साथ यहां किराए पर रह रही है। किराए पर रहने आने के बाद मकान मालिक के बेटे से उसकी दोस्ती हो गई। उसके बाद युवक ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक पिछले 10 महीने से शादी का झांसा देकर उसका देहशोषण कर रहा है।

 

पीड़िता ने बताया कि जब आरोपी से उसने शादी करने को बोला तो उसने मना कर दिया। 13 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे अकेला पाकर आरोपी उसके कमरे में घुस आया। वह चाकू से उसके हाथ की नस काटने लगा और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने पीड़िता को जाते समय धमकाया कि किसी को बताया तो तेरे को मरवा दूंगा। जिसके बाद परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद थाने पहुंचकर पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें