फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार की करवा चौथ, 32 साल बाद भी नहीं उगा सरहद पर लक्ष्मी का 'चांद'

Sun, 08 Oct 2017 01:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पति की फोटे के साथ लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मी को 32 साल हो गए हैं अकेले करवा चौथ मनाते हुए। वो व्रत भी रखती है और पति की सलामती की दुआ भी मांगती है, लेकिन इन 32 साल में वे अपने पति की झलक नहीं देख पाई।  
विज्ञापन


तस्वीर देखकर वह अपना व्रत खोलती है। यह मामला राजस्थान के बॉर्डर जिले बाड़मेर का है। लक्ष्मी को उम्मीद है कि उसका पति एक दिन जरूर लौटेगा। लक्ष्मी का पति भगु सिंह बीते तीन दशक से भी अधिक समय से पाकिस्तान की जेल में बंद है।

दरअसल वर्ष 1985 में लक्ष्मी का पति गलती से बॉर्डर पार कर पाकिस्तान में चला गया था। उस दौरान बॉर्डर पर फेसिंग नहीं होती थी। उसके बाद उसे वहां गिरफ्तार कर लिया गया। करीब छह साल बाद 1991 में एक सामाजिक कार्यकर्ता की ओर से किए सर्वे में भगु के पाकिस्तान में होने की बात सामने आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरहद पार जेल में है बंद

This Karva Chauth Special Aarti Will make your day
इसमें यह सामने आया ​कि बॉर्डर के नजदीक ऐसे कई परिवार है जिनके अपने सरहद पार पाकिस्तान की जेलों में बंद है। लक्ष्मी भी उन्हीं परिवारों में से एक है।

लक्ष्मी जब अपने पति से बिछड़ी तब उसकी उम्र महज 18 वर्ष थी। तीन बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी और दिल में पति से बिछड़ने की कसक के साथ लक्ष्मी ने उम्मीद का दिया जलाए रखा है।

उम्मीदों को बल तब मिला जब इस मामले की जानकारी केन्द्रीय मंत्री वीके सिंह को देने के बाद उन्होंने मदद का आश्वासन दिया था। वीके सिंह ने ट्वीट कर कहा कि वह इस मामले की पूरी जानकारी पाक में भारतीय उच्चायुक्त से लेंगे। लक्ष्मी को उम्मीद है कि अब शायद वह अपने पति से मिल सकेंगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें