फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अंजलि ने अब्दुल से की लव मैरिज, पति के रिश्तेदारों ने मारी गोली, शादी के बाद से कर रहे थे परेशान

Wed, 23 Nov 2022 09:32 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

विवाहिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसके पति ने बताया कि काफी समय से उसके रिश्तेदार शादी तोड़ने का दबाव बना रहे थे। मामले को लेकर महिला के पति के दो रिश्तेदारों पर केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
जयपुर में महिला को गोली मारी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मुरलीपूरा इलाके में अपने पति के साथ जा रही महिला को दो युवकों ने गोली मार दी। गोली महिला के रीढ़ की हड्डी में लगी। गंभीर हालत में उसे कांवटिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जुलाई 2021 में जयपुर के अब्दुल लतीफ और अंजलि वर्मा (26 साल) ने प्रेम विवाह किया था। हालांकि, अब्दुल और अंजलि के परिजन इस शादी से नाखुश थे। इस दंपती पर निरंतर शादी को तोड़ना का दबाव बनाया जा रहा था। परेशान होकर दोनों ने जान का खतरा देखते हुए सुरक्षा की गुहार भी लगाई थी।


अब्दुल के परिजन-जान से मारने की दे रहे थे धमकी
अंजलि के परिजनों के अनुसार जान का खतरा होने के चलते दोनों ने सुरक्षा की मांग की थी लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। आरोप है कि अब्दुल के परिजन लगातार अंजली को मारने की बात कर रहे थे। इसी बीच बुधवार को स्कूटी से दोनों दंपती कहीं जा रहे थे। इसी दौरान दो स्कूटर सवार युवकों ने अंजली को गोली मार दी। गोली लगते ही अंजली सड़क पर बेहोश हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अंजलि की हालत नाजुक
वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिसमें स्कूटर सवार युवक गोली मारकर भागते दिख रहे हैं। वहीं एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में घायल अंजली का इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

मौके पर जांच करती मेडिकल टीम और सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
पति के दो रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज
मुरलीपुरा एसएचओ ने बताया कि आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वारदात में दो रिश्तेदारों के नाम सामने आए हैं। जिनके खिलाफ पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।

पति बोला-मेरे घरवाले हमें परेशान कर रहे थे
महिला के पति अब्दुल लतीफ ने बताया कि पिछले साल उसने अंजलि से लव मैरिज किया था। उसके परिवार के सदस्य इससे खुश नहीं थे और वे उन्हें परेशान कर रहे थे। इसलिए वे किराए के मकान में मुरलीपुरा इलाके में रहने लगे। अब्दुल ने शक जताया कि उसके बड़े भाई अब्दुल लतीफ और उसके साथी रियाज खान ने उसकी पत्नी को गोली मारी है। दोनों उन्हें पहले भी परेशान कर चुके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें