फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला इंजीनियर्स के सपनों को पंख लगाएगा इन्क्यूबेशन सेंटर

Tue, 01 Aug 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कदम रखने वाली छात्राओं के सपनों को पंख लगाने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटरों की शुरुआत की जाएगी। उच्च एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कहा कि इंजीनियरिंग काॅलेजों में बनने वाले इनक्यूबेशन सेन्टर भविष्य में इंजीनियरिंग की प्रतिभाओं और उनके सपनों को पंख देंगे माहेश्वरी ने कहा कि यह इंजीनियरिंग कर रही बालिकाओं के लिए भी एक बड़ी सौगात है। इन केन्द्रों में नवाचारों के जरिए बालिकाएं आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकती है।
विज्ञापन


उच्च एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने आज राजकीय महिला इंजीनियरिंग काॅलेज में शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल के साथ इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग काॅलेजों में स्थापित किए जाने वाले यह इनक्यूबेशन सेन्टर प्रतिभाओं को संवारने वाले साबित होंगे। इससे युवा स्वरोजगार की ओर अपने कदम बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चाहते है कि हमारे युवा नौकरियों के पीछे ना भागकर स्वयं नौकरी देने वाले बने। ऐसे युवाओं को प्लेटफॉर्म देने के लिए यह इनक्यूबेशन सेंटर शुरू किए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें