फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ पर सवार होकर निकले 'खाटू नरेश', देखने उमड़े लाखों

Mon, 26 Feb 2018 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
खाटू में रथयात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सीकर के खाटू धाम में चल रहे मेले में आज पांच लाख से ज्यादा भक्त बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। खाटू नरेश भी आज रथ में सवार होकर निकले। 

विज्ञापन


राजस्थान के खाटू श्याम में इन दिनों लक्खी मेला चल रहा है। मुख्य मेला फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी को होता है। आज एकादशी के मौके पर यहां भक्तों का सैलाब उमड़ा। चारों ओर लाल और पीले रंग की ध्वजाएं नजर आ रही है। श्याम जी के जैकारों को पूरा खाटू धाम और रींगस गूंज उठा।

इस 10 दिवसीय मेले में करीब 25 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। आज यहां पांच लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे है। एक खास बात और भी है। खाटू में इस दिन साल में एक बार खाटू नरेश अपनी जनता को देखने निकलते हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

यूं आगे बढ़ा मेले का सिलसिला

कतार में लगे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक साल दो हजार तक मंदिर का मेला परिसर तक ही सीमित था। इसके बाद यह कबूतरिया चौक तक पहुंचा और फिर भक्तों के रेला बढ़ने के साथ ही यह मेला रींगस रोड से चारण मैदान, लामिया तिराहे तक फैल गया। मेले में स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा मुम्बई, कोलकाता आदि से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन करने आते हैं।  

जानकारी के मुताबिक खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का मंदिर वर्ष 1777 में स्थापित हुआ था। तब लोग ऊंटगाड़ी व बैलगाड़ी पर सवाल होकर आते थे। वर्ष 1980 में भक्तों की संख्या में इजाफा होना शुरू हुआ, जो आज भी लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सैकड़ों से हजारों और तो श्रद्धालुओं की संख्या लाखों का पार करने लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें