फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती: करणी सेना ने फिर दी चेतावनी, नहीं लगने देंगे फिल्म, आज होगा निर्णय

Mon, 20 Nov 2017 10:37 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
लोकेन्द्र सिंह कालवी
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज टालने का निर्णय कर लिया है। वहीं करणी से ने फिर चेतावनी दी है कि फिल्म रिलीज नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन



उम्मीद की जा रही है इस फिल्म के रिलीज होने के निर्णय पर देशभर में फिल्म के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर असर होगा। लेकिन करणी सेना के लोकेन्द्र सिंह कालवी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म की डेट बदलने से कुछ नहीं होगा।

उन्होंने कहा है कि डेट चाहे कुछ भी हो फिल्म नहीं लगने देंगे। वहीं एक दिसंबर को भारत बंद के निर्णय को आधिकारिक तौर पर वापस आज होने वाली मीटिंग में लिया जाएगा। इसके लिए कालवी सर्व समाज से भी चर्चा करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल में ​पद्मावती फिल्म के निर्माता

डेमो इमेज
कालवी का कहना है कि जब तक फिल्म बैन नहीं हो जाती विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। गौरतलब है कि पद्मावती फिल्म के निर्माताओं ने जानकारी दी है कि अब फिल्म एक दिसंबर को रिलीज नहीं होगी।

इस फिल्म में इतिहास से छेड़छाड़ के आरोप में देशभर में राजपूत समाज के साथ अन्य समाज भी प्रदर्शन कर रहे है। इसके अतिरिक्त राजस्थान सहित अन्य राज्यों में फिल्म ​डिस्ट्रीब्यूटर भी फिल्म रिलीज को लेकर असमर्थता जता चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें