अजमेर के मार्डिंटल ब्रिज पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने ब्रिज से छलांग लगा दी।
जानकारी के अनुसार युवक अपने साथी के साथ वहां एक बच्ची से छेडछाड़ कर रहा था। इसी दौरान बच्ची बचाने के लिए चिल्लाई तो आस-पास के लोग व यातायात पुलिसकर्मी उसे बचाने के लिए दौड़े।
यह देख दोनों युवक पुलिस से बचने के लिए भागने लगे। इसी दौरान एक युवक ने ब्रिज से झाड़ियों में छलांग दी और रफू—चक्कर हो गया। जबकि दूसरे युवक को पुलिस और लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर अलवर गेट थाना पुलिस सहित अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर दूसरे की तलाश शुरू कर दी है।