फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीराज चौहान फुटबॉल कप: नोहर इलेवन ने जीता उद्घाटन मैच

Sun, 11 Jun 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दूधिया रोशनी में खेला गया मैच - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

सम्राट पृथ्वीराज चौहान फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन अजमेर के पटेल मैदान पर दूधिया रोशनी में हुआ। प्रतियोगिता का पहला मैच झूंझुनूं  बनाम नोहर इलेवन के मध्य हुआ जिसमें मैच के छठे मिनट में नोहर की ओर से गुलफाम ने पहला गोल दागा वहीं 11:00 वें मिनट पर खेतड़ी की ओर से अशफाक ने गोल दागा। 55वे  मिनट में नोहर के संदीप ने गोल दागा जिसके बाद 63वें  में मिनट में नोहर के संदीप ने गोल दागा 70वे मिनट में नोहर के अमित ने गोल दागा  इस प्रकार नोहर इलेवन ने खेतड़ी पर 4 -1 से विजय हासिल की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के संयोजक नीरज जैन ने बताया कि दूसरा मैच  नगर निगम अजमेर और सवाई माधोपुर के बीच हुआ जिसमें नगर निगम अजमेर के  उदित वाईकर ने पहला गोल कर नगर निगम को बढ़त दिलाई। दूसरा गोल भी उदित वाईकर के नाम रहा और तीसरा गोल विकास ने किया। वहीं सवाई माधोपुर की टीम एक भी गोल नही कर सकी और अजमेर नगर निगम ने  3-0 से मैच जीत लिया। उद्घाटन मैच के मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन अभिषेक मटोरिया रहे वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता वासुदेव देवनानी ने की।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें