फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज डवलप कर इंटरनेशनल कॉल को लोकल कॉल में डायवर्ट कर मुनाफा कमा रहे आरोपियों से पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं।
राजस्थान के झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में पिछले दिनों पुलिस ने चार फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़े थे और इस मामले में तीन आरोपियों को अरेस्ट किया था। आरोपी स्पूफिंग का उपयोग कर इंटरनेशल कॉल्स को लोकल कॉल में बदलकर विदेशों में रह रहे लोगों की स्थानीय रिश्तेदारों से बातचीत कराते थे। इस तकनीक का उपयोग देश विरोधी गतिविधियों में होने के अंदेशे के चलते पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ की।
इस मामले में पुलिस ने नवलगढ़ निवासी मनोज कुमार सैनी,सुभाष सैनी व सुरेश कुमावत को शनिवार के दिन अदालत में पेश किया गया जहां से तीनों को चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।