फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर ने ग्राहकों पर किया 'ACID ATTACK', 5 लोग झुलसे

Tue, 07 Nov 2017 12:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
तेजाब हमले में घायल हुए लोग जिनका फलौदी के राजकीय अस्पताल में उपचार चल रहा है - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एक ज्वैलर और ग्राहकों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि ज्वैलर ने  ग्राहकों पर तेजाब डाल कर झुलसा दिया। 
विज्ञापन


ये घटना जोधपुर जिले के फलोदी कस्बे की है जहां दीनदयाल थानवी मार्ग पर एक ज्वैलर का अपनी दुकान पर आए ग्राहकों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गुस्से में आए ज्वैलर ने इन ग्राहकों पर तेजाब से हमला कर दिया। 

इससे पांच ग्राहक बुरी तरह से झुलस गए। जिन्हें इलाज के लिए फलोदी कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसिड अटैक में घायल हुए दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। इन्हें इलाज के लिए जोधपुर रैफर किया गया है।  
विज्ञापन


घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए और आक्रोशित लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस ने तेजाब हमले में घायल हुए लोगों के पर्चा बयान के आधार पर ज्वैलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

दुकान में मौजूद थे एक दर्जन ग्राहक

घायलों के बयान लेती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों के अनुसार, रवि सोनी की फलोदी कस्बे में ज्वैलर की दुकान है। घटना के वक्त दुकान में स्टाफ के अतिरिक्त करीब एक दर्जन ग्राहक मौजूद थे।

इस दरमियान कुछ ग्राहकों से रवि सोनी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और इसके बाद आक्रोशित रवि ने ग्राहकों पर पास ही पड़ी तेजाब की बोतल उड़ेल दी। घायलों में अमित बोहरा,अविनाश ,भूरा ठेकेदार, राम वल्लभ गुचिया शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें