फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण: हाइवे पर मनेगा विश्वेंद्र सिंह का जन्मदिन, कटेगा 55 किलो का केक

Fri, 23 Jun 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विश्वेन्द्र सिंह
विज्ञापन
जाट आंदोलनकारी शुक्रवार को भरतपुर के पथैना में जयपुर-भरतपुर हाईवे को जाम करेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि शुक्रवार को संघर्ष समिति के संरक्षक व कांग्रेस विधायक विश्वेन्द्र सिंह का जन्मदिन है इसलिए हाइवे पर ही केक काटा जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार समिति संरक्षक व विधायक विश्वेन्द्र सिंह अपने जन्मदिन के मौके पर 55 किलो का केक काटेंगे। आंदोलनकारियों ने सिंह का जन्मदिन संघर्ष दिवस के तौर पर मनाने की तैयारी की है। शुक्रवार को जिले भर में जहां-जहां जाम लगा है, वही पर आंदोलनकारी केक काटेंगे।

जाट आरक्षण आंदोलन विश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व में हो रहा है। जाटों की मांग है कि भरतपुर और धौलपुर के जाटों को भी ओबीसी में आरक्षण दिया जाए। आंदोलन समाप्त करने के लिए विश्वेंद्र सिंह को मनाने के लिए बृहस्पतिवार को भरतपुर के कलक्टर व एसपी केक लेकर मौके पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने उनसे कहा कि आंदोलन तो चलेगा और यहां तक आप आए हो तो गोवर्धन की परिक्रमा करके जाओ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें