फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में निवेश के लिए जापानी कम्पनियों को सरकार का आमंत्रण

Wed, 14 Jun 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
vasundhra raje - फोटो : vasundhra raje
विज्ञापन
राजस्थान सरकार ने राजस्थान में निवेश के लिए जापानी कम्पनियों को आमंत्रित किया है। 
विज्ञापन


जयपुर में बुधवार को सीएओ में आयोजित जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जेट्रो) के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि उनकी सरकार के पिछले कार्यकाल में नीमराणा (अलवर) में स्थापित जापानी इन्वेस्टमेंट जोन आज एक रोल मॉडल है जिसका अनुसरण अन्य राज्य भी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफल जापान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि जेट्रो द्वारा आयोजित सेमिनार एवं इन्वेस्टर्स मीट के फलस्वरूप राजस्थान में 1700 करोड़ से अधिक का निवेश हाल ही आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सौर ऊर्जा में निवेश के लिए देश में सर्वाधिक उपयुक्त राज्य बन चुका है। उन्होंने जापानी कम्पनियों को इस क्षेत्र में निवेश के लिए आमंत्रित किया। श्रीमती राजे ने कहा कि जेट्रो के प्रतिनिधिमंडल के साथ पिछली बैठक के दौरान ध्यान में लाए गए मुद्दों में से ज्यादातर का समाधान राज्य सरकार ने कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राजस्थान सरकार, जेट्रो एवं अन्य जापानी निवेशकों को हर संभव सहयोग प्रदान करेगी।
विज्ञापन


जेट्रो के चीफ डायरेक्टर जनरल काजूया नाकाजो ने राजस्थान में निवेश के प्रति अनुकूल माहौल तैयार करने एवं ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की दिशा में उठाए गए कदमों के लिए राजे की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


बैठक में जेट्रो के डिप्टी डायरेक्टर जनरल तकाशी सुचिया, सीनियर इन्वेस्टमेंट एडवाइजर हिरोशी डायकोकु, निप्पोन स्टील के एमडी एवं नीमराणा इन्वेस्टमेंट जोन के चेयरमैन तेत्सुया मागातानी, नीमराणा इन्वेस्टमेंट जोन के वाईस चेयरमैन ताकायोशी तोकीमुने, नीमराणा इन्वेस्टमेंट जोन के चीफ सेक्रेट्री  तुमीहिरो मुराकामी, एसीएस उद्योग राजीव स्वरूप एवं रीको की एमडी मुग्धा सिन्हा भी उपस्थित थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें