फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और अस्पताल होगा सुविधाओं से लैस, जानें क्या होगा नया

Mon, 24 Jul 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कालीचरण सर्राफ
विज्ञापन
राजधानी के एक और अस्पताल को कई तरह की चिकित्सा सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इसके बाद शहवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन


जयपुर शहर के जयपुरिया अस्पताल में 16 अगस्त को नई सिटी स्केन मशीन के उद्घाटन के साथ ही हृदय रोग से संबंधित जांचें जैसे 2डी इको, सीटीएमटी, होल्टर-मानिटरिंग इत्यादि की सेवाएं भी प्रारम्भ कर दी जाएगी। इस दिन आपातकालीन इकाई के विस्तार के लिए भवन व एमसीएच विंग के निर्माण कार्य का शिलन्यास भी किया जाएगा।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह राज्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। चिकित्सालय परिसर में एमआरआई का उद्घाटन अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में किया जाएगा एवं तब तक चिकित्सालय की एमआरआई निर्धारित राजकीय दरों पर ईएचसीसी परिसर में ही की जाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफ ने बताया कि चिकित्सालय के आपातकालीन इकाई का विस्तार कर 18 बैड की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। उन्होंनें बताया कि वर्तमान में आपातकालीन इकाई में 10 बैड की ही व्यवस्था है एवं इस इकाई के विस्तार से आपातकालीन इकाई की क्षमता बढकर 28 बैड की हो जायेगी। एमसीएच इकाई के लिए वर्तमान में 80 बैड संचालित है। चिकित्सालय परिसर में 200 बैड की एमसीएच इकाई की स्थापना की जा रही है। इसके शेष निर्माण का कार्य भी 16 अगस्त से शुरू कर दिया जाएगा। पुराने भवन में 70 अतिरिक्त बैड की क्षमता का सृजन करने के साथ ही एनएचएम वार्ड के ऊपर 50 अतिरिक्त बैड के लिए निर्माण करवाया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें