फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर से सवाईमाधोपुर के बीच इलेक्ट्रीफिकेशन कार्य शुरू, अगले साल तक दौड़ने लगेंगे इलेक्ट्रिक इंजन

Sun, 07 Jan 2018 10:35 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
राजस्थान में दो रेल रूटों पर विद्युतीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है जिनमें से एक जयपुर सवाईमाधोपुर और जयपुर-रींगस शामिल है। बताया गया है कि जयपुर से सवाईमाधोपुर के बीच विद्युतीकरण का कार्य अगले साल मई में पूरा हो जाएगा वहीं जयपुर रींगस के बीच विद्युतीकरण कार्य आमान परिवर्तन के बाद ही पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शनिवार को डीआरएम सौम्या माथुर व एडीआरएम एचसी मीना ने जयपुर के महेश नगर रेलवे क्रॉसिंग गेट से शिलापूजन कार्य का शुभारंभ किया। जयपुर और सवाईमाधोपुर के बीच डबल ट्रैक का काम भी होना है जिसके बाद से जयपुर से दक्षिण और मध्य भारत की ओर जाने वाली गाड़ियों के संचालन में तेजी आ जाएगी।

वहीं जयपुर तक विद्युतीकरण होने से सवाईमाधोपुर में इंजन चेंज होने की प्रक्रिया में लगने वाले समय से भी मुक्ति मिलेगी। विद्युतीकरण के ये कार्य रेल मंत्रालय के पीएसयू राइट्स के अधीन किया जाएगा। राइट्स ने ये पूरा प्रोजेक्ट केईसी नामक कंपनी को दिया है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें