फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर उपद्रव: भूख से बिलखते बच्चों के लिए यूं फरिश्ता बनी पुलिस

Sun, 10 Sep 2017 07:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सुरक्षा के पहरे में लोगों को बांटा दूध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर के चार थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू के दूसरे दिन भी आज आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्फ्यू का असर चारदीवारी क्षेत्र में रहने वालों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है। आज कर्फ्यू के बीच सुबह से ही लोगों को राशन, रसद सामग्री खरीदने के लिए बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन


कर्फ्यू के चलते दूध की डेयरियों तक दूध के टैंकर भी नहीं पहुंचे। हालांकि, कुछ देर के लिए पुलिस की निगरानी के बीच डेयरियों को खोला गया, जहां लोगों की लंबी कतारे लग गई। लोगों तक दूध पहुंचाने के लिए खुद पुलिस आगे आई और टैंकरों से दूध को गली मोहल्लों तक पहुंचाने का काम किया।

इस दौरान कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में व्यवस्थाएं संभालने के साथ ही पुलिस का मानवीय चेहरा भी लोगों के सामने आया, जहां भूख से बिलखते बच्चों तक पुलिस ने दूध और कुछ खाने-पीने की चीजें पहुंचाने का काम किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

दूध के नाम पर लोगों से हुई लूट

कर्फ्यू के दौरान जयपुर के सुभाष चौक का नजारा - फोटो : amar ujala
सूत्रों के मुताबिक कर्फ्यूूग्रस्त इलाकों में शनिवार से ही दूध की सप्लाई चरमराई हुई थी। ऐसे में मौका परस्त दुकानदारों ने 36 रुपए लीटर तक मिलने वाले दूध को करीब 60 से 80 रुपए किलो तक बेचा। कई जगह तो दुकानदारों ने डेयरी के पैक्ड दूध की थैली फाड़कर उसमें पानी मिलाकर खुले में दूध बेचकर मलार्इ कमाने का काम किया। पुलिस द्वारा कुछ देर के लिए दूध के टैंकरों को क्षेत्र की डेयरियों तक आने देने के बाद कहींं जाकर दूध लोगों तक पहुंचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें