फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर मेट्रो की पहल: जन्मदिन मनाने के लिए किराये पर ले सकेंगे कोच, इतना होगा शुल्क

Fri, 19 Mar 2021 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
जयपुर मेट्रो - फोटो : फाइल
विज्ञापन

अधिक राजस्व कमाने के उद्देश्य से जयपुर मेट्रो ने शुक्रवार को कहा कि अब लोग जन्मदिन और अन्य कार्यक्रमों का जश्न मनाने के लिए मेट्रो के कोच भी किराये पर ले सकेंगे। इससे पहले छोटे विज्ञापन शूट करने के लिए भी जयपुर मेट्रो को किराये पर उठाया गया था।

विज्ञापन


गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, जो व्यक्ति मेट्रो कोच में कोई कार्यक्रम मनाना चाहता है तो उसे चार घंटे के लिए प्रति कोच पांच हजार रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद हर अतिरिक्त घंटे पर एक हजार रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें