फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JLF 2018: अनुराग कश्यप, विशाल भारद्वाज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिखा यूथ में क्रेज

Fri, 26 Jan 2018 05:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के दूसरे दिन भीड़ का एक नजारा
विज्ञापन
साहित्य के महाकुंभ में आज का दिन बॉलीवुड से जुड़े सेलिब्रिटी डायरेक्टर और एक्टर के नाम रहा, जिनके सेशन के दौरान युवाओं में जमकर उत्साह का माहौल देखा गया।
विज्ञापन


आज जेएलएफ में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप,विशाल भारद्वाज और एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सेशंस को अटेंड करने बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज कराई। जेएलएफ में  6 पांडालों में कुल 47 सेशन का आयोजन किया गया जिसमें विशाल भारद्वाज के सेशन रिवॉल्यूशनरी पोएट्स ऑन हेमलेट, हैदर एंड शेक्सपीयर्स एबिलिटी टू स्पीक ट्रूथ टू पॉवर आयोजित हुआ जिसमें भारद्वाज ने ने अपनी फिल्म हैदर और महान कवि विलियम शेक्सपीयर को लेकर चर्चा की वहीं अनुराग कश्यप के सेशन 'द हिटमैन' हुआ जिसमें भारी संख्या में युवा वर्ग उन्हें सुनने के लिए उपस्थित रहा।

इसके बाद एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और एक्ट्रेस एवं डायरेक्टर नंदिता दास के सेशन 'कल्चर करी' में भी भारी संख्या में युवा जमा हुए। खासतौर पर नवाज की एक झलक पाने और उनके अनुभवों को सुनने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

विशाल भारद्वाज ने सुनाई गजलें,नवाज ने किए एक्सपीरियंस शेयर

अनुराग कश्यप के सेशन के दौरान मौजूद लोग
मकबूल,हैदर,मटरू की बिजली का मंडोला जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने जहां एक तरफ आॅडियंस के सामने गजलें गाकर समां बांधा तो वहीं दूसरी ओर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से और उतार चढ़ाव क अपने दिनों को फैंस के सामने याद किया।


फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी फिल्मों में गालियों के उपयोग पर सफाई देते हुए बताया कि उनकी फिल्मों में गालियों का उपयोग करने को लेकर वो सेंसर बोर्ड तक को बता चुके हैं जहां से उन्हें क्लिन चिट भी मिल जाती है क्योंकि वो उन गालियों का पूरा मतलब सिद्ध कर देते हैं। वहीं नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि वो बचपन में पूरा दिन रामलीला देखकर बिताया करते थे जहां से उन्हें एक्टर बनने की प्रेरणा मिली। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें