फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime News: कुत्तों की बात पर बहा खून, पीट-पीटकर पड़ोसी की हत्या

Tue, 30 Aug 2022 07:37 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के जयपुर में कुत्तों से गंदगी करवाने पर टोका तो पड़ोसी पर बेसबॉल से हमला कर दिया। गंभीर घायल व्यक्ति को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुत्ते के चलते जयपुर में हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राजधानी जयपुर के चांदपोल बाजार में बगरू वालों के रास्ते में स्थित सिंधी धर्मशाला में पालतू कुत्तों से गंदगी करवाने की बात कहने पर एक परिवार ने पड़ोसी व्यक्ति पर बेसबॉल के डंडे और सरिए से हमला कर दिया। हमले में गंभीर घायल हुए पड़ोसी व्यक्ति को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे ने इस संबंध में पड़ोसी परिवार के खिलाफ पिता की हत्या करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस जांच के बाद सोमवार देर रात को हत्या के मामले में एक युवक गिरफ्तार हुआ।

पुलिस ने बताया, बगरू वालों के रास्ते में स्थित सिंधियों की धर्मशाला निवासी रमेश सिंह चौहान (52) की हत्या कर दी। हत्या के मामले में रमेश के पड़ोसी नरेश मूलानी (32) को सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया। नरेश के अन्य परिजनों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक जांच में सामने आया, सोमवार रात को नरेश के पालतू कुत्तों द्वारा गंदगी (मल-मूत्र) करने की बात को लेकर उससे रमेश सिंह की कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर नरेश ने बेसबॉल के डंडे से रमेश के सिर और चेहरे पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। सागर ने बताया, धर्मशाला में किराए से नरेश के परिवार के पास नौ कमरे और रमेश के पास एक हॉल था। रमेश यहां पर महिला का स्वांग रचकर रहता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें