कोर्ट में एक कैदी को पेशी पर ले जाते चालानी गार्ड
- फोटो : amar ujala
विभिन्न मामलों में आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के दौरान उनके परिजनों उन तक अवांछित सामग्री पहुंचाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जोधपुर में मंगलवार को भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
मंगलवार को भी कोर्ट परिसर में दो मुलजिमो को पेशी पर ले जाते वक्त उनके परिजनों ने पुलिस से नजरे बचाते हुए गुटखा, बीड़ी, सिगरेट जैसे नशे का सामान चुपके से जेब में डाल दिया। चालानी गार्डों ने भी इस घटना को अनदेखा कर दिया, लेकिन जैसे ही वहां मीडियाकर्मियों पर उनकी नजर पड़ी तो वे सकते में आ गए। घबराए चालानी गार्डों ने बड़ी चालाकी से कैदियों की जेब में रखा सामान निकालकर फेंक दिया।
ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले जब भी मुलजिमों को पेशी पर लाया जाता रहा है तो उनके परिजन किसी भी तरह से उन तक सामग्री पहुंचा ही देते हैं। जबकि नियमों के अनुसार कैदियों के परिजनों को जेल परिसर में उनसे मिलने की भी अनुमति नहीं है। ऐसे में इसे चालानी गार्ड की सांठ गांठ कहे या लापरवाही कैदियों तक नशे के सामान आराम से पहुंच रहे हैं।
पिछले दिनों ही जेल में एक कैदी के पास अफीम मिलने के बाद से जेल प्रशासन ने सवाधानी बरतने की बात तो कही थी, लेकिन मंगलवार को देखे गए नजारे उन सभी दावों की पोल खोल कर रख दी।