फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा भी नहीं बिगाड़ सका इकबाल का 'ईमान', उसने वो किया जो मिसाल बना

Fri, 13 Oct 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं पैसा ऐसा चीज है, जिस पर किसी का भी ईमान डोल सकता है। पैसा अगर सड़क पर पड़ा मिले तो बिरला ही होता है जो उसे लौटाता है। लेकिन आज भी ऐसे लोग मौजूद हैं, जिन्हें देखकर लगता है कि ईमानदारी अभी भी जिंदा है।
विज्ञापन


एक आदमी ने ऐसा ही काम किया है। उसने एक अनजान सैलानी का पैसों से भरा पर्स लौटाकर न केवल एक सकारात्मक संदेश दिया, वहीं अपनी ईमानदारी का परिचय भी दिया। यह वाकया जैसलमेर में हुआ। एक शख्स इकबाल को हजारों रुपयों से भरा पर्स  सड़क पर गिरा हुआ मिला और उसने कोलम्बिया के विदेशी पर्यटक को खोज रुपयों से भरा पर्स  लौटा दिया। पर्यटक को तलाशने में उसे भारी मशक्कत भी करनी पड़ी।

 
विज्ञापन

मशक्कत से तलाशा पर्यटक को

जैसलमेर में सैलानी को पर्स लौटाते हुए इकबाल - फोटो : अमर उजाला
घटना के अनुसार कोलंबिया निवासी फिलिप  स्वर्णनगरी जैसलमेर घूमने आया और जब वह जैसलमेर संस्कृति को देखने ग्रामीण अंचलों में जा रहा था तो कुलधरा गांव के पास उसका पर्स कहीं गिर गया। इस पर्स में करीब 18000 रुपए, उसके कई डेबिट, क्रेडिट कार्ड  के साथ विदेशी मुद्रा भी थी ।

इसी दौरान वहां से इकबाल नामक शख्स अपने गांव से काम पर आ रहा था उसको यह पर्स को रोड पर मिला। उसने अपना ईमान न डगमगाते हुए इस पर्यटक को ढूंढने की ठानी और जैसलमेर के स्थानीय पर्यटक व्यवसायी आलोक आचार्य, भवानी सिंह,  सहारा ट्रेवल के अनिकेत बिस्सा व अन्य व्यक्तियों की मदद से फिलिप को ढूंढ पर्स को लौटाया। पर्स मिलने पर कोलम्बिया निवासी फिलिप ने इकबाल के साथ सभी व्यक्तियों को धन्यवाद दिया और कहा इकबाल ने जो ईमानदारी की मिशाल पेश की है वो वाकई में काबिले तारीफ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें