फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GOOD NEWS: अपने ही गढ़ में फिर से किला फतह करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स

Sat, 27 Jan 2018 02:13 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
दो साल बाद राजस्थान में क्रिकेट का हल्ला बोल गूंजेगा। आईपीएल के 11वें  संस्करण में राजस्थान रॉयल्स टीम की दो साल बाद वापसी होगी। इसके लिए जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम मैचों के आयोजन को लेकर पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन



आईपीएल के आॅक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हो चुकी है। आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने घोषणा की है कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच काफी लंबे समय से चला विवाद आखिर खत्म हो चुका है और अब राजस्थान में आईपीएल मैच खेले जाएंगे। बीसीसीआई के कार्यकारी अधिकारी अमिताभ चौधरी ने भी मंच से आरसीए और बीसीसीआई के बीच विवाद खत्म होने की आधिकारिक सूचना दी। 

चौधरी ने कहा कि हम फिर से भारतीय क्रिकेट जगत की दो बड़ी संस्थाओं का स्वागत करते हैं। उन्होनें आगे कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद अब बीसीसीआई ने तय किया है कि आगामी आईपीएल के इस संस्करण में राजस्थान रॉयल्स टीम के सभी मैचों को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित कराया जाएगा जिसके लिए आरसीए को हमने तैयारियां करने के निर्देश दे दिए हैं। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन

फैंस और क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर

फाइल फोटो
राजस्थान रॉयल्स के मैचों का जयपुर में आयोजन के ऐलान  के बाद राजस्थान के क्रिकेट जगत में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। सबसे खास बात ये है कि प्रदेशावासियों के लिए जहां उनकी घरेलू टीम आईपीएल में वापसी कर रही है तो वहीं दूसरी ओर उसके सभी मैच होम ग्राउंड पर ही खेले जाएंगे। माना ये भी जा रहा है कि राजस्थान में आईपीएल से क्रिकेट की शुरूआत के साथ ही आने वाले समय में यहां अंतरराष्ट्रीय मैच भी आयोजित कराए जा सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें