फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 25 सितंबर तक होगा 'इन्वेस्ट राजस्थान क्विज' का आयोजन, सरकारी योजनाओं को लेकर मिलेगी जागरुकता

Wed, 07 Sep 2022 10:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान सरकार ने राज्य में निवेश आकर्षित करने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरुकता उत्पन्न करने के लिए आज से नागरिकों के लिए 'इन्वेस्ट राजस्थान क्विज' शुरु की। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने बटन दबाकर क्विज की शुरुआत की, जिसका आयोजन आगामी पच्चीस सितंबर तक होगा। राज्य सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट को प्रोत्साहन देने के लिए कटिबद्ध है और इसका आयोजन आमजन को समिट का हिस्सा बनाने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
इन्वेस्ट राजस्थान क्विज का आयोजन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार 25 सितंबर 2022 तक राज्य के नागरिकों के लिए इन्वेस्ट राजस्थान क्विज का आयोजन कर रही है। यह क्विज राज्य में निवेश आकर्षित करने वाली विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों के बारे में जागरुकता उत्पन्न करेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में आयोजित इन्वेस्ट राजस्थान समिट को प्रोत्साहन देने के लिए कटिबद्ध है।

विज्ञापन


इन्वेस्ट राजस्थान क्विज के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यापार के अनुकूल विभिन्न सरकारी योजनाओं और पहलों के बारे में शिक्षित किया जाएगा। सरकार राज्य में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के विभिन्न पहलूओं पर कार्य कर रही है। क्विज का उद्घाटन शकुंतला रावत, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, राजस्थान सरकार ने बटन दबा कर किया। 

शकुंतला रावत ने कहा, इन्वेस्ट राजस्थान क्विज उद्योग विभाग की एक पहल है। जो राज्य में व्यापार के विभिन्न अवसरों और राज्य सरकार की संबंधित नीतियों के प्रति लोगों में चेतना लायेगी। हमारे माननीय मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में बहुत से बदलाव आये हैं और हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं और प्रोत्साहनों के बारे में जानें और लाभान्वित हों। क्विज में भाग लेने के लिए https://investrajasthan.in/ वेबसाईट पर लॉग इन करना होगा। क्विज में किसी भी उम्र और पृष्ठभूमि के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। यह द्विभाषी क्विज है। अर्थात हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है।
विज्ञापन


क्विज तीन लेवल पर आयोजित होगी और प्रत्येक लेवल को पास करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। क्विज के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे जिनमें शामिल हैं। प्रथम पुरस्कार- 55 इंच टेलीविजन, दूसरा पुरस्कार- टैबलेट (3 विजेता), तीसरा पुरस्कार- स्मार्ट स्पीकर (10 विजेता), चौथा पुरस्कार- ब्लूटूथ इयरफोन (200 विजेता)। हालांकि, टॉप विजेताओं के मध्य टाई होने पर अन्तिम निर्णय उनके बीच लकी ड्रा द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें