फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Triple Talaq: पति के गुस्से का शिकार हुई नगीना का घर फिर से बस गया

Fri, 21 Jul 2017 09:43 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नगीना और अब्दुल गफार
विज्ञापन
किसी भी विवाद के निपटारे का सबसे सुगम रास्ता है दोनों पक्षों के बीच बातचीत है। यह बात सार्थक हुई जैसलमेर की रहने वाली नगीना के साथ।
विज्ञापन



दरअसल नगीन को तीन दिन पूर्व उसके पति ने फोन पर तलाक दे दिया था। जिसकी गुहार नगीना ने राज्य महिला आयोग में की थी। इसके बाद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा के निर्देश पर जैसलमेर महिला आयोग ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों को समझाइश के लिए जैसलमेर बुलाया था।


इसमें पुलिस की भी मदद ली गई और नगीन के पति व व उसके परिवार जोधपुर से बुलाया गया। काउंसलिंग जैसलमेर के महिला थाने में की गई। इस दौरान प्रारंभ में दोनों पक्षों पर विभिन्न आरोप लगाए। लेकिन बाद में महिला आयोग की जिलाध्यक्ष सुधा पुरोहित ने नगीना व उसके पति अब्दुल गफार को एक अलग कमरे में ले जाकर समझाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग की पहल से लौटा सुकून

नगीना
इसके बाद दोनों को भी अकेले बातचीत का मौका दिया गया। यह प्रक्रिया दो बार अपनाई गई। जब दोनों के बीच सुलह हो गई और उन्होंने फिर से साथ रहने का निर्णय ले लिया तो दोनों से अपनी सहमति लिखवाई गई।


​जिसमें अब्दुल गफार ने लिखा कि उसने गुस्से में तीन तलाक कह दिया था और वह अपने शब्द वापस लेता है। इसके बाद नगीना ने भी महिला थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे को वापस ले लिया। गौरतलब है कि जैसलमेर की रहने वाली नगीन की शादी जोधपुर के रहने वाले अब्दुल गफार से तीन वर्ष पूर्व हुई थी।


दोनों के बीच लगभग एक वर्ष से विवाद चल रहा था। दस दिन पूर्व अब्दुल गफार ने नगीन को फोन पर तलाक दे दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें