फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दान की प्रवृत्ति सदियों तक याद रखी जाती है

Sun, 28 May 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुरस्कार के साथ विजेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान में अपार प्राकृतिक संसाधन है जिनका समुचित उपयोग करना आवश्यक है। यह कहना था राजस्थान के उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का। वे रविवार को जयपुर स्थित राजस्थान चैम्बर में राजस्थान राज्य उत्पादकता परिषद्, जयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय पुरस्कार 2014-15 के वितरण समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि जो समाज को देने की प्रवृत्ति रखता है, उसको सदियों तक याद किया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर रानी पद्मावती और दानी भामाशाह का भी उदाहरण दिया। वे बोले राजस्थान में अपार प्राकृतिक संसाधन है जिनका समुचित उपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने डिजिटल इण्डिया की चर्चा करते हुए वर्तमान परिदृश्य में आधुनिक तकनीक  के प्रयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने खुशहाली सूचकांक के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है लेकिन उस अनुपात में भारतीय प्रगति नहीं कर रहे है। हमें जीवन की गुणवत्ता का आनन्द लेना आना चाहिए।

इससे पहले उत्पादकता परिषद् के अध्यक्ष डॉ. के एल जैन ने उत्पादकता परिषद् के बारे में जानकारी दी। उत्तम चंद जैन महासचिव उत्पादकता परिषद् ने राज्य स्तरीय उत्पादकता पुरस्कारों की योजना की जानकारी दी तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें