देश के विकास और ग्रोथ के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर ध्यान देना होगा। यह कहना है केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू का। नायडू ने यह बात मंगलवार को शहर के एक होटल में आयोजित इंडो—अमेरिकन चैंबर आॅफ कॉमर्स के स्मार्ट सिटी डवलपमेंट सेमीनार में कही। नायडू ने कहा कि नगरीय विकास संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही शहर को में मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर दिया जाना चाहिए। सेमीनार में मुख्य रुप से अमेरिका और भारत के व्यवसायिक प्रतिनिधि उपस्थित है। जिसमें चर्चा की जा रही है दोनों देशों के बिजनेसमैन सरकारी योजनाओं में किस तरह से भागीदारी कर सकते है। इसके अतिरिक्त इस सेमीनार में स्मार्ट सिटी डवलपमेंट के विषय पर चर्चा के बाद जो खाका तैयार होगा। उसे आगे सरकार के पास भी भेजा जाएगा। सेमीनार में एम वेंकैया नायडू के अतिरिक्त राज्य के यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी व जयपुर मेयर अशोक लाहोटी भी मौजूद रहें।