फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों के विकास के बिना ग्रोथ संभव नहीं— नायडू

Tue, 23 May 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
वेंकैया नायडू।
विज्ञापन
देश के विकास और ग्रोथ के लिए शहरी क्षेत्रों की ओर ध्यान देना होगा। यह कहना है केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एम वेंकैया नायडू का। नायडू ने यह बात मंगलवार को शहर  के एक होटल में आयोजित इंडो—अमेरिकन चैंबर आॅफ कॉमर्स के स्मार्ट सिटी डवलपमेंट सेमीनार में कही। नायडू ने कहा कि नगरीय विकास संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही शहर को में मूलभूत सुविधाओं पर भी जोर दिया जाना चाहिए।   सेमीनार में मुख्य रुप से अमेरिका और भारत के व्यवसायिक प्रतिनिधि उपस्थित है। जिसमें चर्चा की जा रही है दोनों देशों के बिजनेसमैन सरकारी योजनाओं में किस तरह से भागीदारी कर सकते है। इसके अतिरिक्त इस सेमीनार में स्मार्ट सिटी डवलपमेंट के विषय पर चर्चा के बाद जो खाका तैयार होगा। उसे आगे सरकार के पास भी भेजा जाएगा। सेमीनार में एम वेंकैया नायडू के अतिरिक्त राज्य के यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी व जयपुर मेयर अशोक लाहोटी भी मौजूद रहें। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें