फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स का MIG-23 फाइटर जेट क्रैश, पायलटों ने पैराशूट से कूदकर बचाई जान

Thu, 06 Jul 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त आईएएफ मिग 23 ट्रेनर
विज्ञापन
जोधपुर के बालेसर में सेना का मिग क्रैश हो गया, जिसमें सवार तीन पायलटों ने पैराशूट के सहारे कूदकर जान बचाई। सूत्रों के अनुसार पायलट जमीन पर सुरक्षित उतर गए। उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोधपुर से करीब 60 किलमोमीटर दूर बालेसर क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते समय आईएएफ मिग 23 ट्रेनर विमान में तकनीकी खराबी आ गई। गोपालसर गांव में इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक खेत में मिग क्रेश हो गया।

हादसा आज सुबह 11.30 बजे हुआ। ग्रामीणों ने सबसे पहले मिग को क्रैश होते हुए देखा, वहीं बताया गया है कि मिग के क्रैश होने से पहले दो जवानों को पैराशूट के सहारे उतरते हुए भी देखा गया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार तेज धमाके के साथ खेतों में गिरे मिग का मलबा चारों ओर बिखर गया। मिग के क्रेश होते ही वह पूरी तरह से जल गया। फिलहाल मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटती जा रही है, वहीं जोधपुर से सेना के अधिकारियों की टीम मौके पर जांच करने पहुंचने की भी सूचना है।
  Rajasthan: IAF MIG-23 training aircraft crashes in Jodhpur's Balesar.More details awaited pic.twitter.com/2xfPSrtj6D — ANI (@ANI_news) July 6, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें