फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के लिए ऐसा क्रेज की टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें...

Fri, 29 Dec 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
देश की हवाई सरहदों की चौकसी करने वाली भारतीय वायु सेना को लेकर युवा हमेशा से ही क्रेजी ही रहे हैं। वहीं बीते कुछ वर्षों में भारतीय वायु सेना भी युवाओं को आकर्षित करने के लिए कारगर कदम उठाती आई है। इसी पहल का नतीजा है कि राजस्थान में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है।
विज्ञापन


दरअसल जोधपुर वायुसेना भर्ती केन्द्र की ओर से विभिन्न पदों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसमें राजस्थान के 600 युवाओं का एक साथ चयन हुआ है। एक ही राज्य के इतने युवाओं का एक साथ चयन अपने आप में रिकॉर्ड है।

जनकारी के अनुसार अब तक राजस्थान के युवाओं का क्रेज थल सेना की ओर से ही ज्यादा रहा है। लेकिन वायुसेना के प्रति युवाओं का बड़ी संख्या में आकर्षित होना वायु सेना के अधिकारियों को भी काफी प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही राज्य से रिकॉर्ड चयन

फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार इन सभी युवाओं का चयन एयरफोर्स के ग्रुप एक्स और वाई में तकनीकि और गैर तकनीकि पदों के लिए हुआ है। गौरतलब है कि एयरफोर्स के किसी भी पद के लिए होने वाली परीक्षा को काफी ​कठिन माना जाता है।

एयरफोर्स अधिकारियों के अनुसार चयनित युवाओं को बैलगांव ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद इन्हें देशभर में अलग-अलग एयरफोर्स स्टेशनों पर नियुक्ति दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें