फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये लो, अब अपने आप जलने लगे बाल और कट गई चोटी

Mon, 21 Aug 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपनी कटी हुई चोटी दिखलाती बालिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चोटी कटवा का नया कारनामा सामने आया है। एक बालिका की चोटी कटी, लेकिन उससे पहले उसके बाल जलने लगे। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अजमेर शहर का है। ख्वाजा की नगरी में चोटी कटने का यह पहला मामला आज सामने आया है। यहां 8वीं क्लास में पढ़ने वाली एक बालिका की कथित रूप से चोटी कटने की बात सामने आ रही है।

स्थानीय गरीब नवाज काॅलोनी में रहने वाले अब्दुल रज्जाक ने बताया कि आज सभी परिजन घर पर बैठे हुए थे। अचानक उसकी 12 वर्षीय बेटी मुस्कान के बाल अपने आप जलने लगे। इसके बाद बच्ची ने अपनी चोटी पकड़ ली। रज्जाक का दावा है कि बेटी मुस्कान के बाल करीब छह इंच तक जले है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में आए लोग

hair chopping
अजमेर में इस चोटी कटने की खबर आग की तरह फैल गई। इससे लोग दहशत में आ गए। इस शहर में चोटी कटने की पहली घटना है। बता दें कि राजस्थान में लगभग हर जिलों में चोटी काटे जाने की कोई ना कोई घटना सामने आती रही है। 

राजस्थान के साथ ही उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली सहित कई राज्यों में चोटी कटवा की दहशत है। अनिष्ट की आशंका से बचने के लिए लोग अपने अपने ईष्ट देवी—देवताओं की शरण में पहुंच रहे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें