फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान जिंदाबाद का फेसबुक पोस्ट, इंटरनेट करना पड़ा बंद

Wed, 19 Apr 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उदयपुर के फतहनगर में एक मुस्लिम युवक द्वारा मंगलवार को अपनी फेसबुक आईडी पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा' लिखकर पोस्ट कर दिया। इसके बाद रात को इस पोस्ट के चलते हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन


विरोधस्वरुप हिंदु संगठनों से जुड़े लोग रात को थाने पहुंच गए और युवक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना से सकते में आए प्रशासन ने आनन—फानन में जिले में इंटरनेट सेवा पर बैन लगा दिया गया है, जो सुबह तक जारी था। हालात पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया। हालांकि इंटरनेट सेवा 11 बजे प्रारंभ की है, लेकिन स्थिति पर नजरें रखी जा रही हैं। वहीं मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रात्रि को ही आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह घर से फरार हो चुका था।

पुलिस ने रात्रि को ही आरोपी सद्दाम के पिता बाबू खान पठान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों ने आरोपी सद्दाम व उसके पिता पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


घटना से हुए तनाव के चलते फतहनगर में रात से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस- प्रशासन हालात काबू में रखना चाहता है और युवक को पकड़ने के प्रयास के साथ-साथ हिन्दु संगठनों को समझाया-बुझाया भी जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें