फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगढ़ एयरपोर्ट के नामकरण पर सोशल मीडिया में जंग

Wed, 03 May 2017 03:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
अजमेर स्थित मार्बल नगरी किशनगढ़ में एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर जमकर बवाल मचा हुआ है। हर कोई या तो अपने ईष्ट या कोई तर्क देकर नाम सुझा रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर जंग सी छिड़ी हुई है।
विज्ञापन


किशनगढ़ एयरपोर्ट पर जब से पहला निजी प्लेन उतरा है तब से हर कोई यहां के नाम को लेकर उलझ रहा है। सोशल मीड़िया पर लोग पोलिंग तक करवा रहे है और एक दुसरे को मैसेज भेजकर अपने पसंद के अनुसार नामकरण के लिए वोट की अपील कर रहे है। नामकरण को लेकर वाद—विवाद भी खूब हो रहे हैं। 

गौरतलब है कि एयरपोर्ट का नाम जगतपिता ब्रह्मा, सम्राट पृथ्वीराज चैहान, ख्वाजा गरीब नवाज, लोकदेवता तेजाजी, दाहरसेन, झूलेलाल, बणीठणी, मार्बल नगरी, अजयमेरू, अजमेर, किशनगढ़ सहित अन्य पर रखने का तर्क दिया जा रहा है। एयरपोर्ट के महाप्रबंधक संजीव जिंदल का कहना है कि एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर बेवजह माहौल खराब नहीं किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें