फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के 'शाह' की क्लास में नेताओं को मिला कॉमन मेन बनने का सबक

Sun, 23 Jul 2017 05:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय पर अमित शाह पदाधिकारियों की बैठक लेते
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान प्रवास के आखिरी दिन भाजपा एमपी, एमएलए और पदाधिकारियों को कॉमन मेन बनने सबक दिया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय आज भी दिनभर बैठकों का दौर चला। चुनाव कोर कमेटी, सांसद विधायकों, विस्तारकों और निगम बोर्डों के अध्यक्षों की शाह ने क्लास ली। इन सभी बैठकों में शाह ने दो टूक शब्दों में मिशन अजेय राजस्थान के लिए बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं को लाभ पहुंचाने की हिदायत सत्ता में बैठे नेताओं को दी। 

शाह ने कहा सांसद-विधायकों और निगम-बोर्डों के अध्यक्षों की बैठक में कहा कि वे अपने फंड से पैसा खर्च करने से पहले संगठन से चर्चा जरूर करें। दरअसल, इस मामले में कुछ पदाधिकारियों ने शाह के सामने शिकायत की थी कि सांसद-विधायक उनकी सुनते नहीं है और वे विकास कार्य करवाने में अपनी मनमर्जी करते है। इस पर उन्होंने कहा भविष्य में जो भी विकास काम करवाएं उनमें विस्तारक, स्थानीय नेता से राय आवश्यक तौर पर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घमंड छोड़कर जनता की सुने

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : Amar Ujala
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को भी कहा कि वे किसी का मुगालता नहीं पाले। जनता के बीच जाएं और उनकी समस्याओं को दूर करें। इससे भाजपा अजेय की स्थिति में पहुंच सकेगी। उन्होंने केवल चुनाव के वक्त ही सक्रिय होने की स्थिति से बचने का भी संदेश दिया। 

शाह ने कहा कि जनता के बीच जाकर वे उन्हें जोड़ने का भी काम करें। इस अवसर पर सीएम वसुंधरा राजे ने कहा कि सोशल मीडिया से सरकार की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रसार करने,इन योजनाओं का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक में जीएसटी और नोटबंदी के असर पर भी अपनी बात रखी। इस पर शाह ने कहा कि ये नेशनल इश्यू है और इस पर सरकार अपनी तय नीति पर कायम है। इस दौरान सरपंचों ने अपने वेतन-भत्ते बढ़ाने और एमपी-एमएलए की तरह फंड जारी करने की मांग उठाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें