फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pehlu Khan: कथित गौ—तस्कर मौत मामले में पुलिस ने बदला जांच अधिकारी

Thu, 11 May 2017 10:01 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पहलू खान
विज्ञापन
अलवर के बहरोड़ में पिछले माह कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मामले की जांच कर रहें पुलिस अधिकारी को बुधवार को बदल दिया गया। अतिरिक्त डीजी जयपुर रेंज हेंमत प्रियदर्शी के अनुसार मामले की जांच एसपी जयपुर ग्रामीण को सौंप दी गई है। गौरतलब है कि मेव समुदाय इस मामले में जांच अधिकारी बदलने की मांग कर रहा था। समुदाय का आरोप है कि मृतक पहलू खान के स्टेटमेंट के अनुसार जो छह आरोपी है पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते उन्हें अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी बदले जाने के बाद मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्म्द ने उम्मीद जताई है कि अब सही ढंग से मामले की जांच होगी। वहीं घटना के दिन एक अप्रेल को जिस पिकअप में पहलू खान सवार था उसके चालक ने भी आरोप लगाए थे कि वह घटना का मुख्य गवाह है लेकिन पुलिस ने अभी तक उससे कोई पूछताछ नहीं की है। गौरतलब है कि एक अप्रेल को बहरोड़ में कथित गौ—तस्करों के साथ मारपीट हुई थी। जिसके बाद तीन अप्रेल को कथित गौ—तस्कर पहलू खान ने बहरोड़ के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इसके बाद यह घटना देश—विदेश के मीडिया की सुर्खिया बनी। घटना की गूंज राज्य की विधानसभा से लेकर देश की संसद तक सुनी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें