फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ—तस्कर मौत मामला: पुलिस ने किया शेर मोहम्मद को पाबंद, गाय लौटाना फिलहाल टला

Fri, 14 Apr 2017 08:40 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मेव पंचायत के सदस्य जिला कलक्टर से मिले।
विज्ञापन
अलवर के बहरोड़ में एक अप्रेल को कथित गौ—तस्करों से मारपीट और तीन अप्रेल को कथित गौ—तस्कर की मौत के बाद से ही माहौल गर्माया हुआ है। बुधवार को मेव पंचायत के प्रमुख शेर मोहम्मद की ओर से गाय लौटाने के बाद ऐलान के बाद से जिले भर में पुलिस प्रशासन फिर अलर्ट पर है। बृहस्पतिवार को अलवर शहर पुलिस छावनी में तब्दील दिखा। क्योंकि बृहस्पतिवार को शेर मोहम्मद ने अपनी दो गाय जिला कलेक्टर को सौंपने का ऐलान किया था। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
विज्ञापन


क्योंकि बृहस्पतिवार सुबह ही पुलिस ने शेर मोहम्मद को बिना अनुमति के ऐसा करने के लिए पाबंद कर दिया। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी कि यदि वे ऐसा कुछ भी करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शेर मोहम्मद मेव पंचायत के सदस्यों के साथ जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल से मिले। उनका कहना है कि जिला कलक्टर ने आश्वासन दिया है कि बहरोड़ प्रकरण में जल्द ही जांच कर रहे अधिकारी को बदला जाएगा। साथ ही मेव समाज के लोगों को जो गाय पालन व्यवसाय से जुड़े है उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। मोहम्मद के अनुसार जिला कलक्टर के आश्वासन के बाद गाय लौटाना पांच दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। 

गौरतलब है कि तीन अप्रेल को कथित गौ—तस्कर पहलू खान की मौत के बाद से राजनीति गर्माई हुई। इस घटना की गूंज संसद तक में सुनाई दी थी। वहीं स्थानीय पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आरोप—प्रत्यारोप का दौर जारी है। हालांकि राज्य का गृह विभाग यह स्पष्ट कर चुका है कि जिन लोगों के साथ एक अप्रेल को मारपीट की गई उनके पास ट्रांजिट परमिट नहीं था। जिसकी रिपोर्ट भी केन्द्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें