फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इग्नू घर बैठे बनाएगा कम्प्यूटर साक्षर, खुलेंगे 500 सेंटर

Thu, 04 May 2017 04:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप कम्प्यूटर सीखना चाहते हैं तो इसके लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अब आपको घर बैठे कम्प्यूटर साक्षर करेगा। इसके लिए देश भर में 500 डिजिटल लर्निंग सेंटर खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन


इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक एवं मीडिया प्रभारी कमलेश मीना ने बताया कि वर्तमान समय को देखते हुए अब साक्षर के साथ ही कम्प्यूटर साक्षर भी होना अनिवार्य हो गया है। ऐसे में इग्नू ने भी इस ओर कदम बढ़ाने शुरू किए हैं। उन्होंने बताया कि देश भर में 500 डिजिटल लर्निंग सेंटर खोले जाएंगे और उक्त सेंटर्स को एफएम से जोड़कर रेडियो पर इग्नू की कक्षाएं शुरू होंगी। मीणा ने बताया कि इससे खासकर ग्रामीण, आदिवासी, ट्राइबल और महिलाओं को फायदा होगा।
विज्ञापन


इग्नू की यह योजना केंद्र सरकार के सहयोग से जल्द ही शुरू होगी। इसकी कवायद चल रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए नए रेडियो चैनल भी खोले जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें