उदयपुर कलेक्ट्रेट के बाहर बड़ी संख्या में जमा हुए गधे
- फोटो : amar ujala
आज तक आपने सरकार और प्रशासन के खिलाफ इंसानों को तरह-तरह से प्रदर्शन करते हुए देखा होगा, लेकिन एक अजीबो-गरीब प्रदर्शन में 200 से अधिक गधों को कलक्ट्रेट परिसर में घुसा दिया गया और उनके साथ प्रदर्शन किया गया।
राजस्थान के उदयपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में एेसी घटना देखने को मिली जिसे लोग आसानी से भुला नहीं पाएंगे। यहां अचानक से 200 से अधिक गधों ने जब एकसाथ दस्तक दे डाली और दी तो प्रशासन सकते में आ गया।
कलेक्ट्री परिसर में चारों तरफ गधे ही गधे नजर आ रहे थे और वहां मौजूद कर्मचारियों के पास मूकदर्शक बनकर खड़े रहने के अलावा और कोई चारा नहीं था। आखिरकार जब जिला कलेक्टर को पता चला तो उन्होनें पुलिस बल बुला लिया और गधों को तुरंत कलेक्ट्रेट परिसर बाहर निकालने के आदेश दिए।
सभी गधों को परिसर से बाहर निकालने के लिए डंडों को फटकारने में पुलिस भी हांफ गई। काफी मशक्कत के बाद गधों को परिसर से बाहर निकाला गया।